HomeUttarakhandAlmoraBreaking News : नही रहे उत्तराखंडियों के मददगार, समाजसेवी, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश...

Breaking News : नही रहे उत्तराखंडियों के मददगार, समाजसेवी, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश कांडपाल, दिल्ली में ली अंतिम सांस

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...


बीमारी व अन्य आर्थिक कारणों से पहाड़ों से दिल्ली जैसे महानगरों में जाने वाले लोगों की हर स्तर पर मदद करने वाले मूल रूप से अल्मोड़ा निवासी सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश कांडपाल का निधन हो गया है।
गत सांय 6:30 बजे नई दिल्ली स्थित अपने निवास स्थान हौजखास में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 93 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से राजनैतिक व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने दुःख व्यक्त किया है। मूल रूप से अल्मोड़ा जनपद के स्याल्दे विकासखंड निवासी कांडपाल जाने —माने अधिवक्ता होने के साथ ही समाज सेवा में भी तत्पर रहते थे। पहाड़ से ईलाज के दिल्ली जाने वाले बीमार लोगों को वह अपने स्तर से सहयोग प्रदान किया करते थे। खासकर दिल्ली एम्स में उत्तराखंड से जाने वाले बीमार लोगो को वह नि:स्वार्थ भाव से इलाज करवाने में अपनी मदद देते थे। इनकी पत्नी पूर्व में परिवार एवं स्वास्थ्य कल्याण विभाग में प्रमुख सचिव रह चुकी हैं। श्री कांडपाल के निधन पर बीजेपी नेता व पूर्व दर्जा राज्यमंत्री नरेंद्र रौतेला, जिला व्यापार संघ रानीखेत के अध्यक्ष मोहन नेगी, जल संसाधन सलाहकार समिति के अध्यक्ष रिपु दमन समेत तमाम सामाजिक व राजनैतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने दु:ख जताया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments