भिकियासेन : स्व शासन है पंचायती राज व्यवस्था, दिवस की व्यपाक अवधारणा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा के तत्वाधान में ग्राम पंचायत दलमोडी मं पंचायती राज दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। इस मौके पर इस दिवस…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा के तत्वाधान में ग्राम पंचायत दलमोडी मं पंचायती राज दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। इस मौके पर इस दिवस की अवधारणा पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

जिला युवा अधिकारी दिवाकर भाटी के निर्देशानुसार नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा के भिकियासेन ब्लॉक वॉलिंटियर चंदन सिंह द्वारा राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान कैलाश राम व विशिष्ट अतिथि ग्राम पंचायत अधिकारी किशोर नेगी (भिकियासेन) की मौजूदगी में वक्ताओं ने संबंधित विषय पर प्रकाश डाला।

विशिष्टि अतिथि किशोर नेगी द्वारा समस्त ग्राम वासियों को अवगत कराया गया की राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस भारत में पंचायती राज प्रणाली का राष्ट्रीय दिवस है, जिसे पंचायती राज मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष 24 अप्रैल को मनाया जाता है। तब भारत के प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह ने 24 अप्रैल 2010 को पहला राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस घोषित किया था। कहा जाता है कि भारत का दिल उसके गांवों में बसता है और देश की समृद्धि उसके गांवों से ही है। पंचायती राज का तात्पर्य स्वशासन से है और यह व्यवस्था शासन के विकेंद्रीकरण के तहत की गई है। कार्यक्रम में तमाम ग्रामीणों ने शिरकत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *