HomeBreaking Newsबिग ब्रेकिंग : यहां सुबह की सैर पर निकले पुलिस कर्मी को...

बिग ब्रेकिंग : यहां सुबह की सैर पर निकले पुलिस कर्मी को हाथी ने रौंदा, मौत

सीएनई रिपोर्टर, कोटद्वार

ADVERTISEMENTSAd Ad

कोटद्वार में हुए एक दर्दनाक हादसे में मार्निंग वाक पर निकले पुलिस कर्मी को हाथी ने पटक—पटक कर मार दिया। मृतक अपर पुलिस अधीक्षक कार्यलय में तैनात थे।

मिली जानकारी के अनुसार देहरादून के विकासनगर निवासी एएसपी आफिस में तैनात पुलिसकर्मी मनजीत सिंह अज सोमवार सुबह अपने एक साथी के साथ रोज की तरह सुबह की सैर पर निकले थे। तभी अचानक कोटद्वार-पुलिंडा मोटर मार्ग पर गए गुस्साया हाथी उनके पीछे लग गया। यह देख दोनों ने दौड़ लगा दी। इस बीच भागते हुए मनजीत सिंह सड़क पर ही गिर गए। उनका पीछा करते हुए हाथी वहीं पर पहुंच गया और उसने सड़क पर गिरे पुलिस कर्मी को रौंद दिया। जिसके बाद हाथी वहां से चला गया।

सूचना मिलने पर अन्य पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और घायल को बेस अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह घटना आज सुबह 06 बजे घटित हुई। बताया जा रहा है कि इस इलाके में तमाम लोग सुबह की सैर पर आते हैं। इससे पूर्व हाथी ने कभी किसी पर हमला नहीं किया था। घटना के बाद से तमाम पुलिस कर्मियों में मातम पसरा हुआ है। मृ​तक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments