HomeUttarakhandDehradunदेहरादून : सतपाल महाराज ने किया राकेश महर के रासो गीत का...

देहरादून : सतपाल महाराज ने किया राकेश महर के रासो गीत का विमोचन

देहरादून। उत्तराखंड की संस्कृति के संरक्षण हेतु लोकगीतों को बढ़ावा देने के साथ-साथ उनका प्रचार एवं प्रसार होना जरूरी है। उक्त बात आज यहां अपने आवास पर राकेश महर के रासो गीत का विमोचन करते हुए प्रदेश के संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कही। रासो गीत का यूट्यूब पर लांचिंग से पूर्व विमोचन करते हुए संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने रासो गीत की सराहना करते हुए कहा कि यह गीत विलुप्त होती संस्कृति के संरक्षण के लिए बनाया गया है। ऐसे गीतों के माध्यम से हमारे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

ADVERTISEMENTSAd

उन्होंने कहा कि जहां एक ओर आज युवा पाश्चात्य संस्कृति की और बढ़ रहे हैं वहीं गायक राकेश महर ने अपनी संस्कृति का प्रचार-प्रसार के लिए लोक नृत्य रासो को इस गीत के माध्यम से अग्रिम पंक्ति में लाने का कार्य किया। विमोचन के अवसर पर गायक राकेश महर, गीत के निर्देशक सेंडी गुसाईं, अजय सोलंकी, दिव्य नेगी, सौरभ मैठाणी, महेश चंद, रितेश सेमवाल, नरेन चौहान, शिवा भट्ट, नवी, संतोष राणा, अंकित सेनवाल आदि उपस्थित थे।

ऐसी भी क्या दुश्मनी : दूल्हे के चाचा ने अलग से कार्ड छपवा कर बुला दिए सैकड़ों मेहमान, शादी में डाल दिया पंगा, मामला पहुंचा रामनगर कोतवाली

उत्तराखंड ब्रेकिंग : शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन कोरोना पॉजिटिव, दो रिश्तेदारों की मौत

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments