ऐसी भी क्या दुश्मनी : दूल्हे के चाचा ने अलग से कार्ड छपवा कर बुला दिए सैकड़ों मेहमान, शादी में डाल दिया पंगा, मामला पहुंचा रामनगर कोतवाली

0

रामनगर। जरा सोचिए आप अपने बेटे या बेटी के विवाह की तैयारी कोविड 19 की शर्तों के अनुरूप की हो। काफी माथापच्ची करके सिर्फ खासमखास 10 लोगों को विवाह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया हो और शादी के दिन आपके द्वार पर मेहमानों की लाइनें लग जाएं।
उनके वे भी शामिल हों जिन्हें आप जानते भी नहीं तब आप क्या करेंगे। ऐसा ही कुछ हुआ रामनगर के एक व्यक्ति के साथ जिसने अपने बेटे के विवाह में बुलाया तो था सिर्फ 100 लोगों को लेकिन पहुंच गए 100 से कहीं ज्यादा। इससे विवाह समारोह में न सिर्फ अफरातफरी मची साथ ही माहौल तनाव पूर्ण भी हो गया। दूल्हे के एक रिश्तेदार के साथ तो चाकूबाजी भी हो गई। चाकू मारने के बाद आरोपी फरार हो गया। इसके बाद जब दूल्हे के पिता ने मामले का पता करवाया तो मालूम चला कि जिस व्यक्ति के दूल्हे के रिश्ते के भाई को चाकू मारा है वह कोई और नहीं बल्कि उनकी अपना छोटा भाई है। इस पर भी वे चुप रह जाते लेकिन जब उन्हें पत चला कि उसी छोटे भाई ने ठीक उनके जैसा शादी का कार्ड छपवा कर क्षेत्रभर के लोगों को विवाह का आमंत्रण दे दिया था। इनमें बस्तियों में रहने वाले मजदूर व अराजक तत्व भी शामिल थे।
फिर क्या था बौखलाए दूल्हे का पिता सीधे रामनगर पुलिस थाने पहुंचा और अपने ही छोटे भाई पर कार्रवाई को लेकर तहरीर पुलिस को सौंपी। फिलवक्त पुलिस मामले की जांच कर रही है।


ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी अभी-अभी : नैनीताल रोड पर ब्लैक बेरी के शो रूम में लगी भयंकर आग, दमकल विभाग मौके पर

खबरों को अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करे
Link

ADVERTISEMENTS