हल्द्वानी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व निवर्तमान विधायक संजीव आर्य पर हुए हमले की यूथ कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हेमन्त साहू ने गहरी आलोचना करते हुए दोषियों पर कठोर कार्यवाही की मांग की है।
ADVERTISEMENTS
महानगर अध्यक्ष साहू ने कहां कि बीजेपी सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गयी अपनी नाकामियों को छुपाने के लिये नए-नए तरीके अपना रहीं है। आर्य पर भाजपा सरकार की सह पर ही हमला हुआ जो कि हत्या की गहरी साजिश है मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाकर सभी दोषियों को 24 के भीतर सलाखों में पहुंचाया जाये। स्थानी पुलिस प्रशासन की लापरवाह लोगों पर सख्त कार्यवाही की जाये। साहू ने कहा कि अगर इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की गई तो यूथ कांग्रेस उग्र आंदोलन छेड़गा।