╰┈➤ धार की तूनी में दो नेपाली मजदूरों की दर्दनाक मौत
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले में आसमानी आफत से जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। पांच लोगों की जान चले गई और भूस्खलन से सम्पत्तियों को क्षति पहुंचने की खबरें आ रही हैं। अल्मोड़ा नगर के धार की तूनी में मलबा आने से आवासीय टिनशेड क्षतिग्रस्त हो गए और दो नेपाली मजदूरों की मलबे में दबकर मौत हो गई। उधर, हवालबाग ब्लाक में घर में मलबा घुसने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है।
लगातार तेज बारिश ने अल्मोड़ा में काफी नुकसान दिखाया है। पांच लोगों की जान चले गई। नगर के धार की तूनी में बीती रात आवासीय टिनशेड पीछे से भूस्खलन होने से क्षतिग्रस्त हो गया और अंदर रह रहे दो नेपाली मजदूर मलबे में दब गए। जिससे उनकी मौत हो गई। मृतकों में दिलीप पुत्र बल बहादुर (35 वर्ष) तथा चक्र बहादुर पुत्र हस्त बहादुर (35 वर्ष) शामिल हैं। दोनों ही नेपाल के जिला कालीकोट के निवासी थे। सूचना के बाद पूर्वाह्न जिला प्रशासन की टीमें, पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव निकाले। इसके अलावा, निकटवर्ती हवालबाग ब्लॉक अंतर्गत वडयूड़ा गांव में देर रात अचानक पहाड़ी से भारी मलबा मकान की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गया। उस वक्त कमरे में सो रहे एक ही परिवार के तीन लोग मलबे में जिंदा दब गए।





