HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: गुस्सा बढ़ा, तो बांहों में चढ़ा लिये काले फीते

अल्मोड़ा: गुस्सा बढ़ा, तो बांहों में चढ़ा लिये काले फीते

╰┈➤ डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन अपनी मांगों पर अड़ा, आंदोलन का अगले चरण में प्रवेश

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड के आह्वान पर जिले के ​फार्मेसी अधिकारी आज पहली सितंबर से आंदोलन के अगले चरण में उतर गए हैं। उन्होंने अपने अपने कार्यस्थल पर बांहों में काले फीते बांधकर ​अपनी मांगों के समर्थन में काले फीते बांधकर विरोध दर्ज करना शुरू कर दिया है।

जनपद की सभी चिकित्सा इकाइयों में फार्मेसी अधिकारी काला फीता बांधकर कार्य कर रहे हैं। 15 सितम्बर तक चलने वाले काला फीता कार्यक्रम में अगर सरकार व शासन द्वारा मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार नहीं किया गया, तो इसके बाद उनका संगठन की प्रदेश स्तरीय हाई पावर कमेटी से तय नए आंदोलनात्मक कार्यक्रम चलाने का ऐलान है। जनपद की कोर कमेटी की आनलाइन बैठक में यह निर्णय लिया गया है। बैठक में संगठन के जनपद अध्यक्ष डीके जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जेपीएस मनराल, उपाध्यक्ष गोपाल सिंह, जिलामंत्री रजनीश जोशी, संगठन मंत्री जगदीश चंद्र, संयुक्त मंत्री प्रेम प्रकाश, कोषाध्यक्ष कैलाश पपने, संप्रेक्षक माया पाण्डेय शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments