HomeBreaking Newsहल्दुचौड़ : महज एक रोज में निर्माणाधीन मकान में हुई चोरी की...

हल्दुचौड़ : महज एक रोज में निर्माणाधीन मकान में हुई चोरी की वारदात का ​खुलासा, माल सहित एक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

हल्दुचौड़ पुलिस ने गत दिवस 06 जून को एक निर्माणाधीन भवन में हुई चोरी का खुलासा एक ही रोज में करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि गिरीश खोलिया पुत्र गोपाल दत्त खोलिया निवासी परम हल्दूचौड़ लालकुआं जनपद नैनीताल द्वारा कोतवाली लालकुआं आकर एक तहरीर दी थी। जिसमें उन्होंने बताया कि ​उनके हल्दूचौड़ में निर्माणाधीन मकान से 16 अदद खिड़की के पल्ले (सागौन की लकड़ी) एवम 22 अदद लकड़ी के फ्रेम चोरी हो गये हैं।

हल्द्वानी का हत्यारा अस्पताल : कोविड संक्रमित महिला के परिजनों से उपचार के नाम पर जमकर लूट—खसोट, हालत बिगड़ी तो कर दिया डिस्चार्ज, मौत के बाद भी फर्जी बिलों का मांग रहा भुगतान, पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में दी तहरीर

पुलिस ने घटना के संबंध में धारा 380 आई.पी.सी. पंजीकृत कर लिया था। उक्त घटना के खुलासे हेतु प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के आदेशानुसार वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली लालकुआं के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया। सोमवार को गठित टीम द्वारा परमा, हल्दुचौड़, थाना लालकुआं, जिला नैनीताल से आरोपी को मय चोरी किए गए सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया।

हमारे WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

अभियोग में बरामदगी के आधार पर धारा 411 आईपीसी की बढ़ोतरी की गई है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उनि अजेंद्र प्रसाद, प्रभारी चौकी हल्दुचौड़, उप निरीक्षक कमित जोशी, आरक्षी गोविंद सिंह व आरक्षी किशननाथ शामिल रहे।

Haldwani : जंगल में चल रही थी शराब भट्टी, पुलिस टीम ने मारा छापा, भट्टियों को तोड़ 700 ली. लाहन ​किया नष्ट, एक गिरफ्तार

प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा ऐलान वैक्सीनेशन का संपूर्ण कार्य 21 जून से अपने हाथ में लेगी केंद्र सरकार, नवंबर तक पूरे देश में मिलेगा मुफ्त राशन

बिग ब्रेकिंग, उत्तराखंड : प्रदेश सरकार ने कोविड कर्फ्यू को लेकर पूर्व अधिसूचना में किया संशोधन, अब इन दुकानों को भी खुलने की अनुमति, पढ़िये ख़बर….

Uttarakhand : काबू में आने लगा है कोरोना, आज 395 नए संक्रमित, 21 की गई जान, 2 हजार 335 स्वस्थ हो घर लौटे, जानिये अपने जनपद का हाल….

Bageshwar : पहले विश्वास में लेकर शादी की बात कही और दुष्कर्म किया, फिर शादी से मुकरा, पीड़िता की तहरीर पर युवक पहुंचा जेल

बलात्कार का आरोपी राम रहीम मेदांता भर्ती, मिलने पहुंची हनीप्रीत, बनवाया Attendant Card

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र के अंतरराज्यीय चार धाम यात्रा का प्रस्ताव हुआ तत्काल रिजक्ट, जानिये सरकार ने क्या दिया तर्क….

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments