HomeUttarakhandAlmoraअद्भुत, राहुल राजीव : 12 ज्योर्तिलिंग, 4 धाम, 51 शक्तिपीठ की साइकिल...

अद्भुत, राहुल राजीव : 12 ज्योर्तिलिंग, 4 धाम, 51 शक्तिपीठ की साइकिल यात्रा

सीएनई डेस्क। कहा जाता है कि देवभूमि उत्तराखंड जागृत देवताओं की भूमि है। यहां की पवित्र धरती ने अनेक संत—महात्माओं और ब्रह्मचारियों को जन्म दिया है। ऐसे ही एक विरक्ति मार्ग पर चल रहे युवा अल्मोड़ा के राहुल राजीव साह हैं, जो विगत एक साल से अधिक समय से साइकिल यात्रा पर निकले हुए हैं। उनका संकल्प है कि वे 12 ज्योर्तिलिंग, चार धाम और 51 शक्तिपीठों की यात्रा करेंगे, जो 05 हजार किलोमीटर से भी अधिक होगी।

ADVERTISEMENTSAd
राहुल राजीव
राहुल राजीव
Advertisement

उल्लेखनीय है कि अल्मोड़ा के कारखाना बाजार निवासी राहुल राजीव साह एक अद्वितीय और चुनौतीपूर्ण कार्य के लिए निकले हुए हैं। वह 12 ज्योतिर्लिंगों की साइकिल यात्रा कर रहे हैं, जो लगभग 5 हजार किलोमीटर लंबी होगी।

अयोध्या से शुरू की थी यात्रा

राहुल राजीव साह ने अपनी साइकिल यात्रा की शुरुआत अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन से 10 दिन पूर्व की थी। उन्होंने 20 जनवरी 2024 को अयोध्या मंदिर पहुंचकर अपनी यात्रा की शुरुआत की। उनकी यात्रा में सोमनाथ, मल्लिकार्जुन, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, केदारनाथ, भीमाशंकर, विश्वनाथ, त्र्यम्बकेश्वर, वैद्यनाथ, नागेश्वर, और रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग शामिल हैं।

अब तक की प्रगति:

राहुल राजीव साह के अनुसार वह अभी तक पहले आठ ज्योतिर्लिंगों – सोमनाथ, मल्लिकार्जुन, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, केदारनाथ, भीमाशंकर, विश्वनाथ, और त्र्यम्बकेश्वर के दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब वह बाकी पांच ज्योतिर्लिंगों-वैद्यनाथ, नागेश्वर, रामेश्वरम, ग्रीश्नेश्वर और काशी विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए तैयार हैं।

बताना चाहेंगे कि राहुल राजीव साह का Ukd01rider नाम से एक यूट्यूब चेनल भी है, जिसमें वह अपनी यात्रा के तमाम अनुभव जनता से शेयर कर रहे हैं। उन्होंने लेटस्ट वीडियो औरंगाबाद Aurangabad | Grishneshwar Mandir Grishneshwar से डाला है। अपने हर ब्लॉग में वह यात्रा संबंधी जानकारी दे रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments