HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : हमारा नही है आवारा कुत्ते और बंदर पकड़ने का ठेका,...

अल्मोड़ा : हमारा नही है आवारा कुत्ते और बंदर पकड़ने का ठेका, पशु पालन विभाग उठाये जिम्मेदारी ! पढ़िये किस—किन बातों पर भड़के हैं निकाय कर्मचारी…..

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोड़ा। नगर पालिका परिषद में देव भूमि सफाई कर्मचारी संघ व उत्तराखंड निकाय कर्मचारी महासंघ के कर्मचारियों की एक सामूहिक बैठक की गई। जिसमें वक्ताओं ने आरोप लगाया कि संघ द्वारा बार—बार बोर्ड व पालिका प्रशासन को लिखित मांगपत्र देने के बावजूद भी कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। जैसे निर्माण गैंग के कर्मचारियों को घास कटाई व वार्डों में अन्य कार्यों से हटा कर उन्हें कुत्ते पकड़ने, बंदर पकड़ने में लगाया जा रहा है, जबकि उक्त कर्मचारी जानवर पकड़ने की विधि को नहीं जानते। कर्मचारियों के साथ कभी भी कोई दुर्घटना घट सकती है। संघ द्वारा पालिका अध्यक्ष को लिखित पत्र देकर बीते 10 जून को अवगत कराया गया था, किन्तु संघों के पत्र पर कोई ध्यान नही दिया गया और पुनः गैंग कर्मचारियों को कुत्ते पकड़ने हेतु जबरदस्ती लगाया गया। जिसकी संघ घोर निन्दा करता है। संघ द्वारा पालिका प्रशासन से अपील कि है कि पशुपालन विभाग के द्वारा कुत्तों का बंधियाकरण किया जा रहा है। उक्त विभाग अपने कर्मचारियों को कभी भी नहीं लगाते, जबकि उक्त विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, सफाई कर्मचारी भी हैं। नगर पालिका से ही कर्मचारी की मांग करते हैं। नगरपालिका द्वारा पशु पालन विभाग को कुत्ते बंधियाकरण हेतु व साफ—सफाई हेतु पैसा भी दिया जाता है और कर्मचारी भी। सबकुछ नगरपालिका ही करेगी तो पशु पालन विभाग क्या करेगा ? उन्होंने कहा कि यह कार्य किसी एनजीओ आदि से कराया जाये। संघ ने पालिका व जिला प्रशासन से उक्त मांगों को नही माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। बैठक में निकाय महासंग के अध्यक्ष भूपेन्द्र जोशी व देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री राजपाल पवार, शाखा अध्यक्ष सुरेश केशरी आदि समस्त पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

शहर में खुले छोड़े पालतू कुत्ते तो जुर्माना : ईओ
अल्मोड़ा। नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा द्वारा नगर के आवारा कुत्तों को पकड़कर उनकी नसबंदी की जा रही है। इस हेतु एनटीडी स्थित एबीसी सेंटर में पशु चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। पालिका के अधिशासी अधिकारी, उपजिलाअधिकारी गौरव पांडे ने बताया कि आवारा कुत्तों की नसबंदी का कार्य जारी है। उन्होंने नगर की जनता से अपील कि है कि वे अपने पातलू कुत्तों को नगर में आवारा न छोड़े। उन्होंने कहा कि यदि किसी द्वारा अपने पालतू कुत्तों को बाजार में छोड़ा जायेगा तो पालिका कर्मियों द्वारा उसे पकड़कर उसकी नसबंदी करने के साथ ही संबंधित व्यक्ति से जुर्माना वसूला जायेगा।

कुछ लोगों ने काटा हंगामा
अल्मोड़ा। नगर पालिका परिषद द्वारा बाजार क्षेत्र में आवारा घूम रहे कुत्तों को पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया है। राह चलते लोगों पर झपट रहे कुत्तों को पालिका कर्मी जब बाजार क्षेत्र से पकड़कर चौघानपाटा पहुंचे तो एक कुत्ते को पकड़ने के चक्कर में कुछ लोगों ने हंगामा काट दिया। लोगों का कहना था कि यह आवारा कुत्ता न तो किसी को काट रहा है और न ही पालिका प्रशासन व जिला प्रशासन द्वारा उनके लिए खाने की व्यवस्था की गई। फिर भी इस अमावनीय ढ़ंग से कुत्ते को पकड़कर कैसे डाल रहे हो। कुछ लोगों के विरोध के बाद पालिका ने पकड़े गये कुत्ते को छोड़ दिया।

पढ़िये, अल्मोड़ा की आज़ की कुछ ताज़ा ख़बरें, नीचे दिए लिंक को क्लिक कीजिए —

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments