HomeAccidentBreaking News Almora : घर की सीढ़ियों में पांव फिसलने से निकाय...

Breaking News Almora : घर की सीढ़ियों में पांव फिसलने से निकाय कर्मी की मौत, हायर सेंटर पहुंचने से पूर्व ही चली गई जान, परिजनों में मचा कोहराम

अल्मोड़ा। घर की सीढ़ियों में पांव फिसलने से घायल हुए एक निकाय कर्मचारी की रेफर होने के बाद हल्द्वानी ले जाते वक्त रास्ते में ही मौत हो गई है। घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां नगर पालिका में कार्यरत कर्मी विजय कुमार उम्र 30 साल पुत्र स्व. रमेश लाल अपने परिवार के साथ यहां धारानौला, गणेशीगैर में रहता था। आज सुबह अचानक घर की सीढ़ियों में पांव फिसलने से वह नीचे गिर पड़ा। उसे चोटिल हालत में यहां बेस अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों की उसका ​सीटी स्कैन करने के बाद स्थिति को गंभीर पाते हुए हायर सेंटर रेफर कर लिया। परिजन उसे गंभीर हालत में हल्द्वानी लेकर चल दिये। इसी बीच रास्ते में रानीबाग पहुंचते ही उसकी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतक शादीशुदा है। इस घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा है। उसके परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments