HomeAgricultureकिसान भाइयों के लिए : कदन्न फसलों में उर्वरक प्रयोग में ध्यान...

किसान भाइयों के लिए : कदन्न फसलों में उर्वरक प्रयोग में ध्यान देने योग्य बातें

ADVERTISEMENTS

खरीफ के मौसम में कई किसान मंडुआ और मादिरा में रासायनिक उर्वरक यूरिया एवं एन पी के का प्रयोग करते हैं। साधारणतया इन फसलों की बुवाई शुष्क अवस्था में की जाती है। जैसे कि उत्तराखंड में प्रचलन है कि मंडुआ की बुवाई बिना जुताई के सीधे की जाती है। ऐसी अवस्था में उर्वरक का प्रयोग करने पर उर्वरक या तो अधिक गहराई पर रह जाता है या उर्वरक बीज के संपर्क में आने से बीज के प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है। ऐसी स्थिति में मंडुआ, मादिरा में उर्वरक का प्रयोग गुड़ाई के समय कैसे किया जाए, इस संबंध में किसान भाइयों को विशेष ध्यान रखना चाहिए।

यदि बुवाई बिना जुताई फर्टी सीड ड्रिल के माध्यम से की जाती है तो उर्वरक बुवाई के समय बीज से लगभग 4 सेंटीमीटर नीचे उसी पंक्ति में अथवा पास में डाला जा सकता है।
चूँकि फास्फोरस धारी उर्वरकों की फसल की प्रारंभिक अवस्था में अधिक आवश्यकता होने के कारण इनकी बुवाई के समय ही प्रयोग की अनुशंसा की जाती है अतः उचित नमी होने पर जून के प्रथम पखवाड़े में उर्वरक बुवाई के साथ डाले जा सकते हैं।
शुष्क बुवाई की दशा में 10 टन प्रति हेक्टेयर की दर से गोबर की खाद का प्रयोग कर बुवाई की जा सकती है।
शुष्क दशा में उर्वरक के साथ बुवाई करने में फसल उत्पादन में प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका रह सकती है। ऐसी दशा में गुड़ाई के समय उर्वरकों का प्रयोग करने की दशा में निम्न सावधानियां रखनी आवश्यक हैंः

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

– बुआई के 30 से 35 दिन में ही गुड़ाई की जाए जिसमें अधिक से अधिक लाभ लिया जा सके।

– भूमि में नमी की उचित मात्रा हो तथा उर्वरक मिट्टी में अच्छी तरह मिल जाए।


डाॅ० बृज मोहन पांडेय, प्रधान वैज्ञानिक (सस्य विज्ञान), फसल उत्पादन विभाग, भा०कृ०अनु०प० – विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा- 263 601, (उत्तराखंड)

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments