अल्मोड़ा। पूर्व पालिका उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय के ससुर व वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश कुमार उपाध्याय के पिता हरदित्त उपाध्याय का गत रात्रि आकस्मिक निधन हो गया है। वह 95 वर्ष के थे और अपने पीछे भरा—पूरा परिवार छोड़ गये हैं। व्यापार मंडल ने उनके निधन पर गहा दु:ख प्रकट करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उनके आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, राजन प्रसाद, प्रत्येश पांडे, मयंक बिष्ट, कार्तिक साह, राहुल बिष्ट, अमन नज्जौन, अनीता रावत, त्रिलोचन जोशी, सभासद मोनू साह, दर्शन रावत, गिरीश उप्रेती, भैरव गोस्वामी, हेम तिवाड़ी आदि शामिल हैं।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


