HomeBreaking Newsनाबालिग लड़की से दुष्कर्म, वायरल की वीडियो, 03 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, वायरल की वीडियो, 03 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सीएनई रिपोर्टर, यूएस नगर

ADVERTISEMENTSAd

उधम सिंह नगर के काशीपुर में एक नाबालिग युवती के साथ दो साल तक दुष्कर्म के बाद उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने का सनसनीखेज मामला आया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और जल्द ही तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी।

जानकारी के अनुसार एक 17 साल की युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुलरिया गांव के रहने वाले सादिक अली उर्फ बबलू के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। यही नहीं, उसने उसके कई अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाये। दो सालों तक उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद वह कहीं बाहर नौकरी करने चला गया। इस बीच उसने ये वीडियों अपने दो दोस्तों जावेद और आस मोहम्मद को दे दिये। उसके दोस्तों ने यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिये और अकसर उसके साथ भी छेड़खानी का प्रयास करते रहे।

जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग लड़की की शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर ली जायेगी।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments