बागेश्वर: दस पेटी शराब पकड़ी, एक गिरफ्तार

0
दस पेटी शराब पकड़ी, एक गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। कोतवाली पुलिस ने दस पेटी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि बुधवार की शाम पुलिस शांति व्यवस्था को लेकर गश्त कर रही थी। इसी बीच गाड़गाव मार्ग कांडा रोड पर चाय के खोखे से नवीन चंद्र पुत्र श्री मोहन राम निवासी ग्राम नायल दफौट क्षेत्र निवासी के पास से दस पेटी शराब बरामद हुई है। आरोपी को पुलिस टीम द्वारा मौके से अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ 60 आबकारी के तहत मुकदमा दर्ज किया है।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS