Big Breaking : राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा का बड़ा बयान, कहा “राज्य के मुखिया Corona positive सीएम त्रिवेंद्र का उपचार करने में असफल हुआ ऋषिकेश का एम्स, जाना पड़ा दिल्ली ! जनता का टूटा भरोसा”

0

CNE Reporter, Almora


ADVERTISEMENTS

राज्य में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मरीजों की संख्या और मुख्यमंत्री के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद दिल्ली में उपचार के लिए जाने को लेकर उत्तराखंड के राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने एक बड़ा बयान जारी करते हुए कहा कि ऋषिकेश में एम्स की ब्रांच होते हुए सीएम तक को उपचार के लिए बाहर जाने पर विवश होना पड़ा है, जिससे राज्य की जनता का अब अपनी सरकार से भरोसा टूट गया है। यहां अल्मोड़ा के होटल शिखर में सीएनई से खास बातचीत में उन्होंने साफ कहा कि उत्तराखंड राज्य में जिस तेजी से कोविड के मरीज बढ़े हैं, उसने ना केवल तमाम सरकारी दावों की पोल खोल दी है, बल्कि जनता का भरोसा भी तोड़ डाला है। उन्होंने कहा कि एक चिंतनीय पहलू तो यह है कि उत्तराखंड राज्य अन्य पर्वतीय राज्यों के मुकाबले न केवल कोविड मरीजों की संख्या अधिक है, बल्कि मृत्यु दर भी ज्यादा है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व केंद्र व राज्य सरकार यह दावा कर रही थी राज्यों में खुली एम्स की ब्रांचों में दिल्ली के एम्स की तरह तमाम सुविधाएं हैं और यह दिल्ली एम्स की तर्ज पर सुविधा संपन्न हैं और मानकों पर खरा उतरते हैं। उन्होंने कहा कि जहां एम्स की ब्रांच देहरादून से मात्र 40 किमी दूर है वहां नही जाकर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को अपने उपचार के लिए दिल्ली जाना पड़ा। इससे साबित होता है कि हरिद्वार का एम्स अपने राज्य के मुखिया का उपचार कर पाने में असफल साबित हुआ है। जिस ऋषिकेश में महामहिम राज्यपाल सहित कई गणमान्य हस्तियों ने भर्ती हो स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया, वहां सीएम भर्ती नही हुए। यह सिर्फ सीएम के स्वास्थ्य का सवाल नही, बल्कि राज्य की पूरी जनता का है जो कोविड महामारी से जूझते हुए यह भरोसा करती थी हमारे राज्य में एम्स की ब्रांच है जो एम्स के मानकों में खरे उतरता है। सांसद टम्टा ने कहा कि वह मुख्यमंत्री के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं। आशा करते हैं कि वह जल्द स्वस्थ होकर अपने काम पर वापस लौटें।

ADVERTISEMENTS