HomeUttarakhandBageshwarपुलिस ने लगाई टैक्सी वालों की चौपाल, जिम्मेदारियों का कराया भान

पुलिस ने लगाई टैक्सी वालों की चौपाल, जिम्मेदारियों का कराया भान

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। पुलिस ने टैक्सी चालकों के साथ चौपाल आयोजित की। उनकी समस्याएं सुनी और यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मंगलवार को टैक्सी यूनियन के साथ पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा ने चौपाल लगाई। उन्होंने कहा कि पुलिस उप महानिरीक्षक कुमाऊं के निर्देश पर वह उनके बीच हैं। अवरोध रहित सुगम यातायात के प्रयास किए जाने हैं। उन्होंने टैक्सी चालकों की समस्याएं सुनी। सुगम यातायात के लिए सुझाव भी लिए। कहा कि टैक्सी चलाते समय नशा नहीं करेंगे, ओवरलोडिंग नहीं करेंगे तथा नाबालिगों के यात्रा करने पर उनसे पूछताछ करेंगे।

वाहन में संदिग्ध समान और व्यक्ति पर भी नजर रखेंगे। टैक्सियों को स्टैंड पर ही नियमित पार्क किया जाएगा। बाजार में बेवजह वाहन नहीं घुमाएंगे। शहर में जाम की स्थिति पैदा होने पर चालान किए जाएंगे। इस दौरान चालकों को उत्तराखंड पुलिस, गौर शक्ति एप की जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रभारी यातायात निरीक्षक जगदीश ढकरियाल, उपनिरीक्षक चंदन सिंह भंडारी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments