सीएनई सहयोगी, पिथौरागढ़
पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क हादसे थमने का नाम नही ले रह हैं। आज सुबह फिर एक युवक सड़क हादसे में असमय काल का ग्रास बन गया। मिली जानकारी के मुताबिक गंगोलीहाट के ख़िरमंडे के पास सुबह 6 बजे एक कार असंतुलित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को 108 एम्बूलेंस से गंगोलीहाट स्वास्थ केन्द्र लाया गया। घटना में कमल किशोर पुत्र राजेन्द्र राम निवासी जाडापानी उम्र-21, तहसील बेरीनाग की मौके पर ही मौत हो गई है। घायल सागर कुमार (उम्र 24 साल) पुत्र किसन राम का उपचार चल रहा है। खाई काफी गहरी होने के कारण बचाव दल को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS




