HomeUttarakhandDehradunचारधाम यात्रा से पहले सभी विभाग करें अपनी तैयारियां पूर्ण - सीएम...

चारधाम यात्रा से पहले सभी विभाग करें अपनी तैयारियां पूर्ण – सीएम धामी

देहरादून| मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में Char Dham Yatra यात्रा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा शुरू होने से पूर्व सभी विभाग अपने स्तर पर सभी तैयारियां पूर्ण कर लें।

ADVERTISEMENTSAd

BRO की एक टीम नियमित जोशीमठ में रहेगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री बदरीनाथ यात्रा के सुचारू संचालन के लिए BRO की एक टीम नियमित जोशीमठ में रहेगी। यदि जोशीमठ में सड़कों पर दरार या कोई अन्य समस्याएं आती हैं, तो उनका शीघ्र ट्रीटमेंट किया जायेगा। जोशीमठ में आपदा प्रबंधन का कंट्रोल रूम भी बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोनिवि को सड़कों को शत-प्रतिशत गड्ढ़ा मुक्त करने के निर्देश दिये गये थे, लेकिन अभी भी कई जगह से शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने निर्देश दिये कि सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने एवं सड़कों के सुधारीकरण के लिए प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग प्रत्येक सप्ताह जिलाधिकारियों एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे। यह समीक्षा तब तक जारी रखी जायेगी, जब तक जिलाधिकारियों से लोक निर्माण विभाग की सड़कों के शत प्रतिशत गड्ढा मुक्त होने एवं सुधारीकरण की रिपोर्ट न आये।

चारधाम यात्रा मार्गों पर वाहनों के पार्किंग की समुचित व्यवस्था हो

उन्होंने निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा मार्गों पर वाहनों के पार्किंग की समुचित व्यवस्था के साथ ही चालकों के लिए पार्किंग स्थलों पर आराम करने की व्यवस्थाएं भी की जाए। चारधाम यात्रा में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि यात्रा शुरू होने से पूर्व अधिकारी धरातल पर जाकर कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें। चारधाम यात्रा मार्गों के आस-पास के मन्दिरों एवं धार्मिक स्थलों का भी व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि श्रद्धालु चारधाम यात्रा के साथ इन धार्मिक स्थलों के भी दर्शन कर सकें।

स्थानीय उत्पादों को मिले बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने श्रद्धालुओं से आह्वान किया है कि अपने यात्रा खर्च का 05 प्रतिशत खर्च स्थानीय उत्पादों को खरीदने में करें, जिससे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा। इसके लिए चारधाम में किन स्थानीय उत्पादों को प्रमोट किया जा सकता है, इस दिशा में प्रयास किये जाएं।

बैठक में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेम चंद अग्रवाल, चंदन राम दास, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय, विधायक भरत चौधरी, शैला रानी रावत, दुर्गेश्वर लाल, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी आदि उपस्थित रहे।

उत्तराखंड : PCS मुख्य परीक्षा के लिए भी युवाओं को फ्री बस सेवा, देखें आदेश

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments