HomeCovid-19अच्छी खबर : एसजेवीएन ने रिलीफ फंड में दिया 44.5 लाख रुपए...

अच्छी खबर : एसजेवीएन ने रिलीफ फंड में दिया 44.5 लाख रुपए का अंशदान

देहरादून। कोविड-19 (कोरोना वायरस) से लड़ने के लिए एसजेवीएन कर्मचारियों ने सीएम रिलीफ फंड/एचपी कोविड-19 सॉलिडेरिटी रिस्पांस फंड में स्वेच्छा से अपने एक दिन का वेतन दिया है। एसजेवीएन के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक नंदलाल शर्मा ने बताया कि एक जिम्मेदार कारपोरेट निकाय के रूप में कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई की गंभीरता को समझते हुए एसजेवीएन कर्मचारियों ने सीएम रिलीफ फंड/एचपी कोविड-19 सॉलिडेरिटी रिस्पांस फंड में स्वेच्छा से अपना एक दिन का वेतन 44 लाख 50 हज़ार रुपए का अंशदान दिया है। शर्मा ने बताया कि कोविड-19 के खिलाफ सरकार की लड़ाई को समर्थन व सहायता प्रदान करने के लिए उठाए गए कदमों की श्रृंखला के रूप में एसजेवीएन पीएम केयर फंड में पचीस करोड़ रुपए का अंशदान दिया है। उन्होंने बताया कि एसजेवीएन ने हिमाचल प्रदेश सरकार को विभिन्‍न स्‍थानों में वेंटिलेटर, निजी सुरक्षा उपकरण, भोजन, मास्क,सेनीटाइजर और ग्लब्स आदि खरीदने के लिए दो करोड़ रुपए की वित्तीय मदद भी उपलब्ध कराई है। एसजेवीएन अपर महाप्रबंधक आशीष पंत ने बताया कि एसजेवीएन हमेशा ही सरकार की तथा समाज की सहायता करने के मामले में सदा आगे रहा है। उन्होंने कहा कि एसजेवीएन ने अपनी परियोजनाओं में 48 क्वॉरेंटाइन यूनिटें स्थापित की हैं। उन्होंने आगे बताया कि एसजेवीएन जरूरतमंदों को भोजन तथा अन्य आवश्यक वस्‍तुएं वितरित करने के लिए भी सहायता प्रदान कर रहा है। बता दें कि एसजेवीएन के कर्मचारी पहले ही कोरोना वायरस से निपटने के लिए पीएम केयर्स फंड में 1 दिन के वेतन का अंशदान दे चुके हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments