सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जिले के ग्राम पंचायतों में कोविड नियंत्रण को निगरानी, जन सामान्य तक दवाओं की उपलब्धता, सूचनाओं के आदान-प्रदान, स्वास्थ एवं परिवार कल्याण, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से जारी निर्देश पर पंचायत स्तरीय कोविड नियंत्रण समिति का गठन किया गया है। जिसमें ग्राम प्रधान को अध्यक्ष नामित किया गया है। इसके अलावा समिति में सात अन्य को सदस्य बनाया गया है।

मुख्य विकास अधिकारी डीडी पंत ने बताया कि जिलाधिकारी विनीत कुमार निर्देश पर जनपद के सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत स्तरीय कोविड समिति गठित की गई है। पूर्व में ग्राम निगरानी समिति में नामित स्थानीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक, ग्राम पंचायत स्तरीय कोविड नियंत्रण समिति में सदस्य के रूप में कार्य करते रहेंगे।
उन्होंने बताया कि गठित समिति में ग्राम प्रधान अध्यक्ष, प्रतिनिधि, महिला मंगल दल एवं युवक मंगल दल, वन पंचायत सरपंच, आंगनबाडी कार्यकर्ता, आशा, ग्राम प्रहरी,एनएसएस, एनवाइके स्वयंसेवक, ग्राम स्तरीय स्वयं सेवी संगठनों के प्रतिनिधि आदि सदस्य होंगे। प्रतिदिनि कोविड लक्षणों वाले लोगों की पहचान की जाएगी। जांच आदि तक आइसोलेशन में रखा जाएगा। चिकित्सकों के मार्गदर्शन में उपचार शुरू किया जाएगा। मेडिकल किट भी प्रदान किया जाएगा। होम आइसोलेशन किट, थर्मामीटर, पल्स आक्सीमीटर आदि उपकरण भी उपलब्ध कराएं जाएंगे। जिसकी समय समय पर प्रसाशन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मोनिटरिंग करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि बाहर से गाँव आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम सात दिन कोरेन्टीन रहना होगा।
- ब्रेकिंग न्यूज : गहरी खाई में गिरने से स्कूटी सवार की दर्दनाक मौत
- रानीखेत : 300 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन; एक की मौत, दो घायल
- रंगों में सजी नैनीताल की बाल प्रतिभा, 951 बच्चों ने चित्रों से बिखेरे रचनात्मकता के रंग
- Ansh Negi ने Australia में लहराया परचम, YONEX Bendigo International 2026 में जीता Silver Medal
- टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का हुंकार, बुद्ध पार्क में जोरदार धरना-प्रदर्शन
- कैस निपटें कैंचीधाम के जाम से ! इस पर हुआ गहन मंथन
- कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुगम निकासी के लिए बनेगा वैकल्पिक मार्ग!
- उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 13 अक्टूबर तक मिलेगा मौका
- स्वच्छता ही सेवा अभियान: नथुवाखान क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ मंथन
- क्वारब डेंजर जोन में क्लस्टर एंकरिंग का कार्य प्रगति पर, सड़क को मजबूती देने की कवायद तेज










