HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : भाजपा पर गरजे मदन सिंह बिष्ट, बोले ''नही करेंगे कोई...

अल्मोड़ा : भाजपा पर गरजे मदन सिंह बिष्ट, बोले ”नही करेंगे कोई वर्चुअल मीटिंग, मुकदमों—धमकियों से डरती नही कांग्रेस, जारी रहेगा आंदोलन ”

अल्मोड़ा। पूर्व विधायक व कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट ने प्रदेश व केंद्र सरकार को दो टूक शब्दों में चेता दिया है कि कांग्रेस भाजपा सरकार की तानाशाही को बर्दाश्त नही करेगी। उन्होंने साफ कर दिया कि भाजपा चाहे कितने मुकदमे लगा ले लेकिन कांग्रेस न तो भाजपा की तरह वर्चुअल मीटिंग करेगी और न ही अपना आंदोलन समाप्त करेगी।
यहां आयोजित प्रेस वार्ता में बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस यह स्पष्ट कर देना चाहती है कि वह भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार की धमककियों से डरने वाली नही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता इनकी ध​मकियों और मुकदमों से डर से पीछे नही हटने वाले हैं। कांग्रेस महंगाई व सरकार की तानाशाही के खिलाफ जिला व ब्लॉक स्तर पर आंदोलन को तेज करेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस भाजपा की तरह वर्चुअल मिटिंग नही करेगी, क्योंकि कांग्रेस के पास लाखों रूपयों की एलईडी लगाने के लिए रूपया नही है। कांग्रेस के प्रचार का माध्यम उसके कार्यकर्ता व आम जनता है। अतएव कांग्रेसजन गांव—गांव जाकर ब्लाक व जिले से लेकर देश भर में अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। उन्होंने भाजपा सरकार की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि आज हालत इतनी खराब हो चुकी है कि एक तरफ बस सेवा शुरू की जाती है तो दूसरी तरफ किराया दोगुना—तिगुना कर दिया जाता है। जनता के हित में यदि विपक्ष कुछ बोलता है तो उसे डराने—धमकाने का काम किया जाता है। उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस के कार्यकर्ता और किसी धमकी से डारने वाले नही हैं। प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक मनोज तिवारी, परितोष जोशी, तारू जोशी, मन्नू पाठक आदि भी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

You May Like –

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments