सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जिला मुख्यालय से लगभग 35 किमी दूर रैखोली व बौड़ी गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित करने की मांग मुखर हो गई है। स्थानीय लोगों ने उपजिलाधिकारी से स्थानीय वन विभाग गेस्ट हाउस को आइसोलेशन सेंटर बनाने की भी मांग की है।








सोमवार को उपजिलाधिकारी सदर को भेजे ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि रैखोली गांव में गत दस मई को कोरोना जांच को स्वास्थ विभाग की टीम आई थी। 142 सैंपल लिए गए थे और जिसकी जांच रिपोर्ट कोविड सेंटर कुमाऊं रीजन नैनीताल से गांववासिसयों को फोन के माध्यम से बताया गया है कि कोविड पॉजिटिव हैं। उन्होंने कहा कि जिसकी संख्या 50 से अधिक है। उन्होंने कहा कि संकमण की रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम करने जरूरी हैं।

रैखोली गांव की जनसंख्या 500 और बौड़ी की 600 है। उन्होंने एक हजार कोविड किट, आक्सीमीटर, सैनिटाइजर, मास्क आदि की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा डाक्टरों की टीम भेजकर सभी ग्रामीणों का एटींजन रेपिड टेस्ट भी कराया जाए। इस मौके पर प्रधान मोनिका, हरीश रावत आदि मौजूद थे। इधर, कांग्रेस के सजन लाल टम्टा ने स्थानीय फॉरेस्ट गेस्ट हाउस को आइसोलेसन सेंटर बनाने और गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को बेहतर उपचार के लिए गांव में डाक्टरों की टीम भी भेजी जाए। उधर, एडीएम सदर योगेंद्र सिंह ने कहा कि अभी उनके पास सीएमओ की तरफ से किसी भी प्रकार की सूचना नहीं आई है। वह ग्रामीणों की सूचना के आधार पर गाइडलाइन के अनुसार कार्रवाई करेंगे।
- अल्मोड़ा: झिंझाड़ में मां राज राजेश्वरी मोहल्ला समिति का महा-जागरूकता अभियान
- भैंसियाछाना में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली पर गरजा यूकेडी
- अनुनय-विनय बेअसर: अब फार्मेसी अधिकारी लड़ेंगे चरणबद्ध लड़ाई
- सॉतू-आठू पर्व (ग्वारा महोत्सव): कुमाऊं की लोक संस्कृति और सामाजिक एकता का सुंदर संगम
- नौ मांगें उठीं, अल्मोड़ा-बागेश्वर रेल मार्ग के लिए छलका दर्द
- खीनापानी सिरसा में श्रीमद्भागवत कथा की धूम, कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब
- Almora : तीन जरूरतमंद परिवारों को मिला सुरक्षित आशियाना
- रामनगर: अधिवक्ता मनु अग्रवाल को विधि में Ph.D. की उपाधि
- अल्मोड़ा: जिले में 25 हेक्टेअर क्षेत्र रामकेला आम से होगा आच्छादित
- 15 अगस्त: मां अम्बे नर्सिंग इंस्टीट्यूट अल्मोड़ा देशभक्ति के रंग में डूबा

