देहरादून। पौड़ी के थलीसैंण विकास खंड के क्वारेंटाइन सेंटर में दो दिन से क्वारेंटाइन किए गए युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि वह अस्थमा का मरीज था और आज सुबह उसे अस्थमा का दौरा पड़ा। इसके बाद उसने दम तोड़ दिया। संजय पटवाल नामक इस 31 वर्षीय युवक ने दिल्ली से घर वापसी की थी। उसे 14 दिन के लिए संस्थागत क्वारेंटाइन पर रखा गया था। आज सुबह उसके निधन की खबर से उसके परिजनों में कोहराम मच गया।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


