HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा में फिर मिला दुर्लभ प्रजाति का उल्लू, वन विभाग के सुपुर्द

अल्मोड़ा में फिर मिला दुर्लभ प्रजाति का उल्लू, वन विभाग के सुपुर्द

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। गत दिनों अल्मोड़ा में रह रहे ब्राउन वुड आउल परिवार (Brown Wood Owl Family) की स्टोरी CNE ने साझा की थी। तब एक घायल उल्लू के बच्चे को जीवन बचाया गया था। आज फिर एक दुर्लभ प्रजाति के उल्लू नगर क्षेत्र में मिला है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

अल्मोड़ा : Brown Wood Owl का घायल हुआ बेबी (owlet), सफल रेस्क्यू

लक्ष्मेश्वर में मिला घायल उल्लू

दरअलस, आज शुक्रवार को एक विलुप्त प्रजाति का उल्लू लक्ष्मेश्वर बाईपास के पास घायल अवस्था में पड़ा मिला। जिसे सर्वप्रथम संतोष जोशी की दुकान के पास पाया गया। इस घायल उल्लू को सामाजिक कार्यकर्ता जीवन जोशी द्वारा पकड़ कर सुरक्षा प्रदान की गई।

जिसके बाद मामले की सूचना लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह मोनू को दी गई। उसके बाद राजेंद्र सिंह भाकुनी द्वारा उस घायल उल्लू का इलाज किया गया। सभासद अमित साह ‘मोनू’ और स्थानीय लोगों द्वारा वन विभाग को सूचित किया। जिसके बाद घायल उल्लू को वन विभाग के दिनेश रावत के सुपुर्द कर दिया गया।

Video : अल्मोड़ा में यहां मिला 16 फीट लंबा किंग कोबरा (King Cobra)

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments