HomeUttarakhandUdham Singh Nagarकिच्छा : पदाधिकारियों ने मनाया नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली का जन्मदिन

किच्छा : पदाधिकारियों ने मनाया नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली का जन्मदिन

किच्छा। नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली के जन्मदिन के अवसर पर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने उनके निवास पर पहुंचकर जन्मदिन की बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान कर्मचारी संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष कल्लू चरण के नेतृत्व में तमाम पदाधिकारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया और केक काटकर जन्मदिन मनाया। आयोजित कार्यक्रम में कर्मचारी संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष कल्लू चरन ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष कोली द्वारा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी क्षेत्रों का समान रूप से विकास किया जा रहा है और अपनी स्वच्छ छवि तथा मिलनसार स्वभाव के चलते पालिका अध्यक्ष कोली ने जनता के दिलों में अपनी एक अलग पहचान कायम की है।

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली ने कार्यक्रम का आयोजन करने तथा पगड़ी पहनाकर सम्मानित करने पर कर्मचारी संघ का आभार जताया। कार्यक्रम में कैलास वाल्मीकि, विनोद कुमार, माईकल, नितिन मैसी, मुकेश कुमार, नरेश, मुकेश कुमार, सूरज कुमार, ज्याल, सचिन चरन, राहुल कुमार, अरुण कुमार, सौरव, विमल व अक्षय रावत आदि मौजूद थे।

खबरों को अपने मोबाइल पर पाने के लिए Click Now
Link

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments