सल्ट/अल्मोड़ा। कोविड—19 संक्रमण के खिलाफ देश भर में चल रही जंग के बीच बेहद सादगी के साथ शादियों का क्रम भी जारी है। अब वैवाहिक समारोह में भी लोग लॉकडाउन के नियमों का पूरी तरह से पालन करते दिख रहे हैं। एक ऐसा ही मामला विकास खंड सल्ट के तल्ला सल्ट में अंतर्गत ग्राम बौड तल्ला का सामने आया है। यहां लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए नव दंपति सात फेरों के बंधन में बंधे। कौशल्या देवी पत्नी जोघा सिंह बिष्ट निवासी ग्राम बौड़ तल्ला के पुत्र कैलाश बिष्ट की शादी आज शनिवार को संपन्न हुई। वर पक्ष सेे मात्र 15 लोगों का पास बनवाकर ग्राम -खोल्यो हेमा देवी पत्नी डुंगर सिंह की पुत्री पुष्पा के साथ आज हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार शादी की रस्में पूरी कीं। शादी सम्पन्न हुई और विदा करवा कर अपने ग्राम बौड तल्ला वापिस आ गए। शादी में 15 घराती और 15 बराती ही शामिल हुए। इधर इस संबंध में विवाहित जोड़े ने कहा है कि हम लोगों ने लॉकडाउन का पालन करते हुए शादी की है। यह भी जीवन में एक पहचान बनी रहेगी। कहा कि अगर कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बचना है तो लॉकडाउन के नियमों का पालन अवश्य करें और देश को इस महामारी से बचाएं। घर पर रहें सुरक्षित रहें।
लॉकडाउन में शादी : मुंह पर मॉस्क पहने पुष्पा ने कैलाश संग लिये सात फेरे, वर—वधू पक्ष से आये महज 15—15 लोग
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES


