HomeUttarakhandBageshwarगोपेश्वर में डाक्टरों से मारपीट से बागेश्वर में आक्रोश

गोपेश्वर में डाक्टरों से मारपीट से बागेश्वर में आक्रोश

ADVERTISEMENTS

👉 सांकेतिक प्रदर्शन, ओपीड़ी ठप करने की चेतावनी

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः चमोली के गोपेश्वर में चिकित्सकों के साथ मारपीट मामले पर से जनपद के चिकित्सकों ने कड़ी आपत्ति जताते हुए विरोध में सांकेतिक प्रदर्शन किया। जल्द सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

जिला अस्पताल के चिकित्सक बुधवार को अस्पताल परिसर में एकत्र हुए। यहां नारेबाजी के साथ सांकेतिक प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में प्रांतीय चिकित्सक संघ के अध्यक्ष डॉ. गिरजा शंकर जोशी ने बताया कि गोपेश्वर चमोली में डॉक्टरों के साथ मारपीट की गई।

मामले में अभी तक केवल दो की गिरफ्तारी हो पाई है, जबकि मामले में लिप्त कई लोग अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। उन्होंने मामले में शामिल सभी लोगों की गिरफ्तारी की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों की अनदेखी की गई, तो गुरुवार से जिला अस्पताल की ओपीडी ठप की जाएगी। इस मौके पर सर्जन डॉ. राजीव उपाध्याय, डॉ. रीमा उपाध्याय, डॉ. महिमा सिंह, डॉ. नसीम अहमद, डॉ.डीपी शुक्ला, डॉ. रविंद्र मेर, डॉ. रिचा शर्मा, डॉ. मोनिका पुरी तथा डॉ. कल्पना जोशी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments