✒️ प्रताड़ना से परेशान महिला ने पुलिस में दर्ज की शिकायत
क्राइम ब्रेकिंगससुराल जाने का था प्लान, पहुंच गए जेल! 2 सगे भाई और 1.85 करोड़ की स्मैक का पूरा सच...
नैनीताल पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार। देखिए कैसे पकड़े गए राजस्थान के ये दो शातिर भाई...
पूरा वीडियो यहाँ देखें (30 Sec)काशीपुर। यहां एक महिला ने अपने पति सहित अन्य ससुरालजनों पर विवाह के चंद माह बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित व मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। साथ ही पति पर किसी अन्य महिला से संबंध का आरोप भी लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कुल 97 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जगतपुर निवासी राज कौर पुत्री कश्मीर सिंह ने अपने ससुरालजनों के खिलाफ तहरीर दी है। जिसमें बताया कि उसकी शादी 02 मई 2022 में ग्राम अर्जुनपुर, रुद्रपुर निवासी लखविंदर सिंह पुत्र संतोख सिंह के साथ हुई थी।
महिला ने आरोप लगाया कि विवाह के 03 माह बाद ही दहेज में उससे 05 लाख रुपए की मांग रखी गई। नहीं देने पर ससुरालियों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। साथ ही यह आरोप भी लगाया कि उसके पति ने दिनेशपुर की एक महिला को अपने घर पर रखा हुआ है। 27 मार्च को वह अपनी ससुराल पहुंची तो वह महिला उसके कमरे में थी।
महिला ने तहरीर में पुलिस को बताया कि पति के अवैध संबंधों व दहेज मांगे जाने का उसने विरोध किया। जिस पर उसके पति लखविंदर, सास सुरेंद्र कौर, नन्द कुलवंत कौर व कृष्णा कौर, नंदोई सुरेंद्र सिंह, जेठ परमजीत सिंह, जेठानी कैलाश कौर ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
रानीबाग-नैनीताल रोप-वे परियोजना में बनेंगे तीन स्टेशन


