सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा शराब पीकर वाहन चलाने पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है। आए दिन चेकिंग में शराब पीकर वाहन चलाने और यातायात नियमों को ठेंगा दिखाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एक और व्यक्ति को शराब पीकर वाहन चलाते पकड़ा।
ADVERTISEMENTS
एसएसपी प्रदीप कुमार राय के निर्देश पर पुलिस की यह कार्यवाही वाहन दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए चल रही है। इसी क्रम में गत रात्रि के रानीखेत थानांतर्गत ताड़ीखेत में वाहन चेकिंग के दौरान उप निरीक्षक संजीव कुमार ने शराब पीकर वहां चला रहे कमल कुमार पुत्र स्व. मदन राम, निवासी ग्राम मानव, थाना दन्या, जिला अल्मोड़ा को गिरफ्तार कर लिया। उसकी हुंडई आईटेन कार संख्या UK 04f 8093 को धारा 185 मोटर वाहन अधिनियम में सीज किया गया है। चालक के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket
Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें