HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : आज की तारीख तक पूरी नही हुई प्रा. शिक्षकों...

Almora News : आज की तारीख तक पूरी नही हुई प्रा. शिक्षकों के भर्ती आवेदनों की डाटा एंट्री, डायट डीएलएड संघ में असंतोष, आंदोलन की चेतावनी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों की आज की तारीख तक डाटा एंट्री नही होने पर उत्तराखंड डायट डीएलएड संघ ने असंतोष जाहिर किया है। साथ ही चेतावनी दी है कि 3 जुलाई तक यदि समस्त आवेदनों की एंट्री नही हुई तो संगठन आंदोलन शुरू कर देगा।

संघ की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संगठन के अथक प्रयासों के बाद नवंबर 2020 में प्रदेश के दस जनपदों के लिये जारी प्राथमिक शिक्षक भर्ती हेतु प्राप्त आवेदनों की डाटा एंट्री जारी कैलेंडर के अनुसार मई माह तक संपन्न होनी सुनिश्चित की गयी थी। किंतु तय समय तक सिर्फ जनपद बागेश्वर, पिथौरागढ़, उधम सिंह नगर में ही डाटा एंट्री का कार्य संपन्न हो पाया था। अन्य जनपदों में धीमी गति से चल रहे डाटा एंट्री के काम पर डायट डीएलएड संघ ने विगत माह माननीय शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे से मुलाकात कर उन्हें इस बाबत ज्ञापन सौंपा था। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए मंत्री ने विभाग के उच्च अधिकारियों को 19 मई को हुई मीटिंग में स्पष्ट निर्देश दिए थे कि सभी जनपदों में 3 जुलाई तक डाटा एंट्री का कार्य सुनिश्चित हो जाना चाहिए। पदाधिकारियों ने हा कि उनहें उम्मीद है कि जनपद अल्मोड़ा, चंपावत, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी चमोली तथा रुद्रप्रयाग जनपदों में तय समय 3 जुलाई तक प्राप्त समस्त आवेदनों की ऑनलाइन डाटा एंट्री हो जायेगी। ऐसा नहीं होने पर मजबूरन डायट डीएलएड संघ को आंदोलन शुरू करना पड़ेगा।

वक्ताओं ने यह भी कहा कि प्राथमिक शिक्षक भर्ती में सर्वाधिक पद जनपद अल्मोड़ा में हैं। इसी कारण प्रदेश के अधिकतर युवा बेरोजगारों को अल्मोड़ा जनपद से अधिक उम्मीद है, क्योंकि अल्मोड़ा में लगभग 450 युवा प्रशिक्षितों को बेरोजगारी से मुक्ति मिलने की उम्मीद है। बैठक में डायट डीएलएड प्रशिक्षित पवन मुस्यूनी, केवल प्रसाद, सौरभ कांडपाल, गोकुल आर्या, विजय, ममता रावत, प्रियंका वर्मा, कविता गैड़ा, दिव्या तिवारी, निर्मला दानू आदि मौजूद रहे।

सिक्किम में खाई में गिरा सेना का ट्रक, तीन की मौत, मृतकों में ताड़ीखेत और रामनगर के दो जवानों शामिल

अन्य खबरें

Rudrapur Breaking : एसएसपी उधम सिंह नगर ने किये पुलिसकर्मियों के तबादले

Uttarakhand : सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले दिल्ली के पर्यटकों पर पुलिस ने की कार्रवाई, महिला वकील से भी की अभद्रता

Big Breaking : रसोई पर फिर बढ़ा बोझ, सरकार ने फिर बढ़ायी एलपीजी की कीमती, घरेलू गैस सिलेंडर में 25 रूपये की बढ़ोत्तरी

Happy Doctors Day : डॉक्टर्स डे क्यों और किसकी याद में मनाया जाता है

Uttarakhand : चटख धूप और भीषण गर्मी के बीच फिर आया मौसम विभाग का बारिश का अलर्ट, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की जताई सम्भावना

Haldwani : SSP ने किये 19 उप निरीक्षकों के तबादले, देखें पूरी सूची

Corona Update Uttarakhand: आज का कोरोना बुलेटिन जारी, जानें जिलेवार ताजा आंकड़े

उत्तराखंड : स्कूलों का ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त, 1 जुलाई से शुरू होगी ऑनलाइन पढ़ाई

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments