HomeAccidentचमोली : आर्मी जवान की सड़क हादसे में मौत, पत्नी घायल

चमोली : आर्मी जवान की सड़क हादसे में मौत, पत्नी घायल

चमोली | चमोली जिले के थराली में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दंपति सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में 29 साल के पति की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 23 साल की पत्नी हादसे में घायल हो गई। मृतक भारतीय सेना में जवान था।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

जानकारी के मुताबिक थराली विकासखंड के नैल गांव के रहने वाले दीपक जोशी की एक साल पहले ही शादी हुई थी। दीपक जोशी करीब एक महीना पहले ही छुट्टी पर घर आए थे। शुक्रवार को दीपक जोशी अपनी पत्नी मोनिका के साथ बुआ को भिटौली देने बाइक पर थराली जा रहा था, तभी बीच रास्ते में प्राणमति पुल से पहले ही मोड़ पर बाइक बेकाबू होकर हादसे का शिकार हो गई।

बताया जा रहा है कि इस हादसे में पति-पत्नी खाई की ओर जा गिरे। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लेकर गई, लेकिन उपचार के दौरान 29 साल के दीपक जोशी ने दम तोड़ दिया। वहीं पत्नी मोनिका का हल्की चोटें आई है, जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में चल रहा है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का बुरा हाल है।

पंकज कुमार, थानाध्यक्ष थराली ने बताया, “बाइक दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल पति-पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लेकर आई। लेकिन पति की जान नहीं बच पाई। मृतक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पिथौरागढ़ में तैनात अल्मोड़ा निवासी कानूनगो 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

डीएम हो तो सविन बंसल जैसा : भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों का बदल दिया जीवन

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments