HomeUttarakhandBageshwarहरज्यू देवता मंदिर से बैजनाथ धाम तक निकली भव्य कलश यात्रा

हरज्यू देवता मंदिर से बैजनाथ धाम तक निकली भव्य कलश यात्रा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, गरुड़। हरज्यू देवता मंदिर अमोली (सिल्ली) से महिलाओं ने बैजनाथ धाम तक भव्य कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में सिल्ली के ग्रामीणों ने हरज्यू देवता व गोलज्यू देवता के जयकारे लगाए।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

हरज्यू देवता मंदिर के नव निर्माण के बाद सिल्ली की महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा हरज्यू मंदिर अमोली से बैजनाथ धाम तक निकाली गई। बैजनाथ मंदिर में भगवान हरज्यू व गोलू देवता की मूर्ति को स्नान कर पूजा की गई। सभी महिलाओं ने कलश में पानी भरकर बैजनाथ धाम में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। उसके बाद कलश में पानी भरकर सभी महिलाएं हरज्यू देवता मंदिर पहुंची।

नव निर्मित मंदिर का लोकार्पण किया गया। पूजा पाठ के साथ हरज्यू देवता की व गोलज्यू देवता की मूर्ति स्थापित की गई। उसके बाद भजन कीर्तनों के साथ तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गया है। पूजा पं. मनोज पांडे, ललिता प्रसाद जोशी, दीप चंद्र जोशी, चंद्रशेखर तिवारी ने संपन्न कराई। इस दौरान पूर्व बीईओ जीवन चंद्र दुबे, डा. हेम चंद्र दुबे, आनंद दुबे, गिरीश दुबे, प्रकाश दुबे, तारा दत्त दुबे, जगदीश दुबे, सुशील दुबे आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments