HomeBreaking NewsUttarakhand : रुपये नहीं मिले तो तमंचे की नोंक पर बाइक लेकर...

Uttarakhand : रुपये नहीं मिले तो तमंचे की नोंक पर बाइक लेकर फरार हुए बदमाश

सीएनई रिपोर्टर, हरिद्वार

ADVERTISEMENTSAd Ad

यहां थाना क्षेत्र पिरान कलियर में नकाबपोश बदमाश बच्चों सहित घर लौट रहे व्यक्ति की बंदूक की नोंक पर बाइक लूट फरार हो गए। पीड़ित की ओर से मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

मिली जानकारी के अनुसार पिरान कलियर थाना पुलिस को माजरी गांव निवासी अंकुर सैनी पुत्र मांगेराम सैनी ने दी गई तहरीर में बताया कि वह गत रात्रि रुड़की के चन्द्रपुरी स्थित अस्पताल से बच्चों को लेकर अपने गांव वापस जा रहा थे। जब वह रुड़की और मेहवड़ के बीच पहुंचे तो बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह नीचे गिर पड़े। इसके बाद एक बदमाश ने तमंचा निकालकर अंकुर पर तान दिया और रूपयों की मांग की।

पीड़ित के अनुसार उन्होंने जब बदमाशों को रुपये नहीं होने की बात कही तो वह नाराज हो गए। बदमाशों ने जब उनकी तलाशी ली तो उन्हें कुछ नहीं मिला। जिसके बाद बदमाश उसकी बाइक छीनकर निकल गये। इधर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बदमाशों की ढूंढ—खोज के लिए पुलिस टीमों को सक्रिय कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments