HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : सजने लगे पंडाल, लक्ष्मेश्वर दुर्गा महोत्सव की जोरदार तैयारियां

अल्मोड़ा : सजने लगे पंडाल, लक्ष्मेश्वर दुर्गा महोत्सव की जोरदार तैयारियां

⏩ माता रानी के जयकारों से गूंजेगा लक्ष्मेश्वर

ADVERTISEMENTSAd

⏩ नवदुर्गा समिति लक्ष्मेश्वर की बैठक

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

नवदुर्गा समिति लक्ष्मेश्वर द्वारा विगत वर्षों की तरह ही इस साल भी शारदीय नवरात्र के अवसर पर दुर्गा महोत्सव का भव्य आयोजन करने जा रही है। इस वर्ष 26 सितम्बर से 05 अक्टूबर तक दस दिवसीय दुर्गा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। लक्ष्मेश्वर महादेव मंदिर एवं गांधी सभा स्थली में महोत्सव हेतु पंडाल और सजावट का कार्य आरम्भ हो गया है।

समिति की बैठक में महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। साथ ही आयोजन को लेकर यह निर्णय लिये गये –

⏩ प्रथम नवरात्र 26 सितम्बर सोमवार को प्रातः 9:30 बजे लक्ष्मेश्वर स्थित खूंटकूनी भैरव मंदिर से कार्यक्रम स्थल तक भव्य मंगल कलश शोभायात्रा

⏩ जय नन्दा लोक कला छोलिया नृत्य दल एंव पूरन बोरा छोलिया नृत्य दल द्वारा शोभायात्रा में छोलिया की आकर्षक प्रस्तुति

⏩ क्षेत्र की महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में होंगी शामिल।

⏩ क्षेत्र के युवा, बुजुर्ग और अन्य भी बड़ी संख्या में सम्मिलित रहेंगे।

⏩ यात्रा के उपरांत दरबार में मातारानी की मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा और पूजा अनुष्ठान।

⏩ सांयकाल महा आरती और भजन कीर्तन।

इधर समिति के संयोजक त्रिलोचन जोशी ने सभी क्षेत्रवासियों से दुर्गा महोत्सव को सफल बनाने के लिए भरसक सहयोग करने की अपील की। समिति अध्यक्ष अमित साह ‘मोनू’ ने कहा कि इस वर्ष भी माता रानी के दरबार में क्षेत्र की बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जायेगी। साथ ही साथ नगर के महिला सांस्कृतिक दलों द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। सचिव सुनील कर्नाटक ने कहा कि दुर्गा महोत्सव आयोजन को क्षेत्रवासियों एवं नगर के गणमान्य जनों का सभी प्रकार का सहयोग मिलता रहा है। इस वर्ष भी सभी क्षेत्रवासियों और नगर वासियों से सहयोग की उपेक्षा है।

बैठक में संरक्षक हेम चन्द्र जोशी, शेर सिंह बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट, तारू पाण्डेय, नमित जोशी, सभासद मनोज जोशी, पीयूष बोनी, विजय जीना, विनय पाण्डेय, विक्रम साह, स्मिता जोशी, सोनिया कर्नाटक, भावेश पाण्डेय, हर्षवर्धन जोशी, हेमन्त पाण्डेय, अभिषेक जोशी, गगन पाण्डेय, नेरी बिष्ट, गौरव पाण्डेय, दीपक साह, दीपक जोशी, मीनाक्षी साह, गीता पाण्डेय, कविता पाण्डेय, दीपा जोशी सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments