अच्छी खबर (बागेश्वर) : पर्यटकों की आवाजाही से गूंजेगा सुंदरढूंगा ग्लेशियर, पिंडर नदी में तैयार हुआ पैदल पुल

जगह-जगह टूटे रास्ते भी ठीक हुए अक्टूबर में आई आपदा में बह गए थे सभी रास्ते बागेश्वर। ग्लेशियरों की यात्रा जाने वालों के लिए एक…

  • जगह-जगह टूटे रास्ते भी ठीक हुए
  • अक्टूबर में आई आपदा में बह गए थे सभी रास्ते

बागेश्वर। ग्लेशियरों की यात्रा जाने वालों के लिए एक बार फिर अच्छी खबर है। अतिवृष्टि के चलते द्वाली में बहे अस्थायी पुलों को ठीक कर दिया गया है। अब दोबारा ग्लेशियरों में पर्यटकों की आवाज गूंजेगी। ग्लेशियरों को जाने से पहले हर व्यक्ति को वन विभाग में रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक होगा। गत दिनों जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। पालन नहीं करने पर र्कावाई होगी।

मालूम हो कि अक्टूबर में आई आपदा में सुंदरढूंगा ग्लेशियर में बर्फ में फंसकर पांच पर्यटकों की मौत हो गई थी। एक गाइड लापता हो गया था। पिंडर नदी में बने पुल भी बह गए थे। ग्लेशियरों में फंसे करीब 250 पर्यटकों को प्रशासन, एसडीआरएफ की टीम की मदद से रेस्क्यू किया गया। उन्हें सुरक्षित वापस भेजा गया। एक महीने बाद पिंडर नदी में बने पैदल पुलों को ठीक कर दिया गया है।

अब पर्यटकों को ग्लेशियर जाने में परेशानी नहीं होगी। खाती गांव के तारा सिंह ने बताया कि अक्टूबर से लेकर जनवरी तक यहां काफी रौनक रहती है। इस बार अक्टूबर की आपदा पर्यटकों की संख्या में कमी आई है। अब मौसम ठीक हो गया है। फिर से ग्लेशियर पर्यटकों से गुंजायमान होंगे।

Haldwani Breaking : गौला पुल पर सेल्फी ले रहा था युवक, पुल से गिरकर मौत

Haldwani Breaking : तलाकशुदा ने युवक पर लगाया शारीरिक शोषण का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *