क्राइम ब्रेकिंगससुराल जाने का था प्लान, पहुंच गए जेल! 2 सगे भाई और 1.85 करोड़ की स्मैक का पूरा सच...
नैनीताल पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार। देखिए कैसे पकड़े गए राजस्थान के ये दो शातिर भाई...
पूरा वीडियो यहाँ देखें (30 Sec)—गागरीगोल में श्रीमद् भागवत कथा जारी, माहौल भक्तिमय
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
दिव्येश्वर मंदिर मन्युड़ा गागरीगोल में श्रीमद्भागवत कथा जारी है। कथा वाचक व्यास श्री श्री 108 महंत रमेश दास ने कहा कि भगवान की भक्ति से ही मनुष्य उत्तम गति को प्राप्त कर सकता है। इसलिए प्रत्येक मनुष्य को ईश्वर भक्ति पूरी तन्मयता से करनी चाहिए।


श्री महंत 1008 ब्रह्मलीन देवनारायण गिरी महाराज की प्रेरणा से यजमान भुवन चन्द्र पाठक व भगवती पाठक द्वारा महंत भगीरथ गिरी के सानिध्य में दिव्येश्वर मंदिर मन्यूडा गागरीगोल में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन की जा रहा है। कथा व्यास श्री श्री 108 महंत रमेश दास जी ने भीष्म एवं कुंती स्तुति के माध्यम से श्रद्धालु भक्तों को भागवत कथा का महत्व समझाते हुए कहा कि मनुष्य अपनी दैनिक दिनचर्या में भी ईश्वर का स्मरण करने से शुभफल प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि जो मनुष्य प्रतिदिन ईश्वर की भक्ति करते हुए उन्हें सन्मति व सम्पत्ति के साथ साथ बाद में उत्तमगति भी प्राप्त होती। इसलिए अपने दैनिक जीवन में कुछ समय ईश्वर भक्ति भी जरूरी है।
यह भी पढ़िये Click – उत्तराखंड : मैदानों से लेकर पहाड़ों तक Heat Wave, बरतें यह सावधानियां
उन्होंने कहा कि ये संसार लोभ मोह से युक्त है। जिस कारण मनुष्य लोभ व क्रोध में इतना अधिक डूब चुका है कि उसे स्वयं के कार्य करने का समय नही है। उन्होंने कहा अपने दैनिक प्रारम्भ करने से पहले एवं कार्य समाप्ति के बाद कुछ समय ईश्वर भक्ति के लिए भी निकालने चाहिए। जिसमें उन्हें शांति एवं सुखद जीवन की अनुभूति भी होगी। इस दौरान बीसी पाठक, नंदकिशोर जोशी, लाल सिंह रावत, किशन सिंह रावत, त्रिलोक सिंह, दीपा भट्ट, शांति देवी, विशन दत्त पांडेय, रघुवर दत्त, भोला दत्त, महंत भगीरथ गिरी आदि मौजूद थे।

