HomeUttarakhandAlmoraजागेश्वर विधानसभा : असंतोष के स्वर, मनीष सिंह नेगी ने दिया भाजपा...

जागेश्वर विधानसभा : असंतोष के स्वर, मनीष सिंह नेगी ने दिया भाजपा से इस्तीफा

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर, जागेश्वर

गत दिवस भाजपा से जुड़ी कई महिलाओं ने भाजपा संगठन की नीतियों के प्रति असंतोष जाहिर करते हुए इस्तीफे की चेतावनी दी थी, वहीं आज जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र से समाज सेवा संगठन के अध्यक्ष व क्षेत्र पंचायत सदस्य धौलादेवी मनीष सिंह नेगी ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

बकायदा मनीष सिंह नेगी ने सोशल मीडिया के माध्यम से बयान जारी कर असंतोष जाहिर किया है। ज्ञात रहे कि मनीष के पिता स्व. गोविन्द सिंह नेगी भाजपा के वरिष्ठ नेता थे। मनीष वर्तमान में धौलादेवी में क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं व समाज सेवा संगठन के माध्यम से युवा वर्ग में खास पकड़ है। जमीन से जुड़े होने के कारण उनकी राजनीतिक पैठ भी मजबूत मानी जाती है। स्वास्थ्य शिविर व अन्य जागरुकता कार्यक्रमों से लम्बे समय से क्षेत्रीय लोगों के साथ जुड़े हैं। लोगों का कहना है कि मनीष विधानसभा जागेश्वर से उम्मीदवारी कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments