उत्तराखंड : अंगीठी की गैस से दम घुटने पर महिला की मौत, मुंबई से आई थी गांव

0

चम्पावत/लोहाघाट। विकास खंड के डैंसली गांव में एक महिला की अंगीठी की गैस से दम घुटने से मौत हो गई। मृतका अपने ससुर के वार्षिक श्राद्ध में परिवार सहित मुंबई से गांव आई थी। बुधवार को स्थानीय श्मशान घाट में मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना के बाद से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।


ADVERTISEMENTS

डैंसली गांव के पूर्व ग्राम प्रधान शिवराज सिंह बिष्ट की भाभी 41 वर्षीय उमा बिष्ट अपने पति गोपाल सिंह और दो बच्चों के साथ अपने ससुर ईश्वर सिंह के वार्षिक श्राद्ध में शामिल होने मुंबई से 31 दिसंबर को अपने पैतृक गांव आई थी। News WhatsApp Group Join Click Now

मंगलवार की रात खाना खाने के बाद उमा ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाकर कमरे में सो गई। बुधवार की सुबह स्वजन चाय देने के लिए उमा के कमरे में गए तो दरवाजा नहीं खुला। अनहोनी की आशंका होने पर स्वजन दरवाजा तोड़कर कमरे में गए। जहां उमा अचेत अवस्था में पड़ी हुई थी। आनन-फानन स्वजन उसे उप जिला अस्पताल लोहाघाट लाए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

उत्तराखंड (भर्ती-भर्ती-भर्ती) : UKSSSC ने निकाली विभिन्न विभागों में बंपर भर्ती, इस तारीख से शुरू आवेदन

हल्द्वानी : ऐसे रखी जा रही राजनैतिक दलों और प्रिटं-इलेक्ट्रानिक मीडिया पर नजर

उत्तराखंड : हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की प्री बोर्ड परीक्षा को लेकर आया बड़ा अपडेट

ADVERTISEMENTS