HomeNationalसस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानें कीमत - ITR फाइल करने को लेकर...

सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानें कीमत – ITR फाइल करने को लेकर यह खबर

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

नई दिल्ली | सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी 1 अगस्त से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 100 रुपए घटाए है। अब दिल्ली में दाम 1680 रुपए हो गए हैं। कोलकाता में 1802.50 रुपए, मुंबई में 1640.50 रुपए और चेन्नई में यह 1852.50 रुपए में बिक रहा है। इससे पहले 4 जुलाई को कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 7 रुपए की मामूली बढ़ोतरी की गई थी।

ADVERTISEMENTSAd

वहीं, घरेलू यानी 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में यह सिलेंडर 1103 रुपए पर बिक रहा है। मुंबई में दाम 1102.50 रुपए और कोलकाता में 1129 रुपए है। आखिरी बार इसके दाम 1 मार्च 2023 को 50 रुपए बढ़े थे।

ITR फाइल करने पर लेट फीस

फाइनेंशियल ईयर 2022-23 (असेसमेंट ईयर 2023-24) के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने की डेडलाइन 31 जुलाई को खत्म हो गई। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अनुसार, 31 जुलाई को शाम 6 बजे तक 6.50 करोड़ से ज्यादा ITR फाइल किए जा चुके थे। इनमें से लगभग 36.91 लाख ITR सिर्फ आखिरी दिन दाखिल किए गए।

अगर आपने यह डेडलाइन मिस कर दी है, तो रिटर्न फाइल करने के लिए अब फाइन देना होगा। अगर किसी इंडिविजुअल टैक्सपेयर की सालाना आय 5 लाख रुपए से ज्यादा है, तब उसे 5000 रुपए की लेट फीस देनी होगी। अगर टैक्सपेयर की एनुअल इनकम 5 लाख रुपए से कम है, तब उसे लेट फीस के रूप में 1,000 रुपए भरने होंगे।

प्रेमिका दिल्ली से हल्द्वानी पहुंची अपने पूर्व प्रेमी के घर, फिर क्या जमकर हुई मारपीट

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments