HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : स्टेशन मास्टर के घर पर चोरों ने किया हाथ साफ,...

लालकुआं : स्टेशन मास्टर के घर पर चोरों ने किया हाथ साफ, हजारों के गहनों समेत नगदी गायब

लालकुआं| कोतवाली क्षेत्र में चोरों का मनोबल बढ़ा हुआ है। बीती रात अज्ञात चोरों ने स्टेशन मास्टर के घर को निशाना बनाकार के घर में रखे हजारों रूपये के गहनों समेत नगदी पर हाथ साफ कर दिया।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

बताते चलें कि जैसे-जैसे सर्दी बढ़ रही है वैसे-वैसे चोरी की घटनाएं भी बढ़ रही है, बीती रात लालकुआं कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत रेलवे कॉलोनी में रहने वाले स्टेशन मास्टर अंकुर कुमार के घर पर अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। स्टेशन मास्टर के घर में ताला बंद था चोरों ने ताला तोड़कर उसके घर से हजारों रूपये कि नगदी समेत हजारों रुपए के जेवरात ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है लेकिन चोर अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है।

इधर स्टेशन मास्टर अंकुर कुमार ने लालकुआं कोतवाली पुलिस में दी गई तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी कि डिलीवरी को लेकर पूरा परिवार घर से हल्द्वानी के अस्पताल गया हुआ था, आज रविवार की सुबह जब उसका छोटा भाई घर लौटा तो उसने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है।

अलमारी में रखे हुए 10 हजार रूपये और तीन तोले कि सोने की चैन भी गायब हैं। इसके अलावा चोर घर से निकाँन का कीमती कैमरा और अन्य सामान भी अपने साथ ले गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। वहीं लालकुआं पुलिस ने मामले कि तहरीर लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments