HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : नाले से निकलकर ग्रामीण के घर के पास पहुंच गया...

लालकुआं : नाले से निकलकर ग्रामीण के घर के पास पहुंच गया मगरमच्छ

लालकुआं| लालकुआं क्षेत्र के बिंदुखत्ता स्थित राजीव नगर बोरिंग पट्टा में सेचुरी के दूषित नाले से निकलकर एक बड़ा मगरमच्छ ग्रामीण के घर के सामने धान के खेत में पहुंच गया। शनिवार की देर रात मगरमच्छ देखकर घर वालों में हड़कंप मचा गया और उन्होंने शोर मचा दिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर धोराडाम में छोड़ा दिया।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

बताते चलें कि स्थानीय सेचुरी मिल से निकलने वाले दूषित नाले में पिछले काफी समय से बड़े-बड़े मगरमच्छ देखे जा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से इन्हें पकड़ने की मांग की थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। शानिवार की रात किसी समय इनमें से एक मगरमच्छ दूषित नाले से निकलकर कुछ दूरी पर स्थित पुरन सिंह बिष्ट पुत्र बहादुर सिंह बिष्ट के घर के सामने धान के खेत में घुस गया, जब घर वाले बाहर निकलकर आये तो उन्होंने घर के सामने धान के खेत में बड़ा मगरमच्छ देख वह घबरा गए। घरवालों के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए।

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। जहां वन विभाग की टीम ने बमुश्किल मगरमच्छ को पकड़ा जिसके बाद मगरमच्छ को धोराडाम ले जाकर छोड़ा दिया। मगरमच्छ के पकड़े जाने पर लोगों ने राहत महसूस की। इधर वन दरोगा पान सिंह मेहता ने बताया कि मगरमच्छ काफी बड़ा था जिसे पकड़कर डाम में छोड़ दिया गया है।

इधर वन विभाग की टीम में वन बीट अधिकारी नीरज सिंह रावत, हरीश शर्मा, उमेद सिंह मेहता, विक्रम सिंह, मोहन शर्मा, भूपाल सिंह दानू, भुवन जोशी, भास्कर मिश्रा शामिल रहे।

उत्तराखंड : पिकअप ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत, चालक फरार

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments