HomeCrimeलालकुआं पुलिस की कार्यवाही, स्मैक की बड़ी खेप के साथ एक गिरफ्तार

लालकुआं पुलिस की कार्यवाही, स्मैक की बड़ी खेप के साथ एक गिरफ्तार

लालकुआं। कोतवाली पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत सुभाष नगर बेरियर के पास से 106.90 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

इधर मामले का खुलासा करते अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर जगदीश चंद्र ने बताया कि युवक की पहचान नासिर उर्फ गुड्डू पुत्र अशरफ ग्राम अफजलगढ़ थाना शहजादनगर जिला रामपुर यूपी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी नासिर से हुई पूछताछ का हवाला देते हुए बताया कि वह स्मैक को यूपी के रामपुर से खरीदकर ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए हल्द्वानी, लालकुआं, अल्मोड़ा तथा पिथौरागढ़ के क्षेत्र में युवाओं को बेचने के लिए लाया था।

यूपी में 25 दिसंबर से नाइट कर्फ्यू, शादियों में 200 लोगों की अनुमति, नियम हुए सख्त

वहीं अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा की गई बड़ी कार्रवाई को लेकर कुमाऊं पुलिस उप महानिदेशक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा ढाई हजार-ढाई हजार का इनाम देने की घोषणा लालकुआं पुलिस को की गई है।

इधर पुलिस टीम मुख्य रूप से अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर जगदीश चद्रा, पुलिस अधीक्षक क्राइम हरबंस सिंह, कोतवाल संजय कुमार, उपनिरीक्षक जगदीप सिंह नेगी, एसओजी प्रभारी नंदन सिंह रावत, कांस्टेबल गोविंद सिंह, त्रिलोक सिंह, कुंदन कठायत मौजूद रहे। अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर जगदीश चंद्र ने बताया कि उक्त अभियुक्त क अपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।

Christmas Day 2021: कैसे शुरू हुआ क्रिसमस का त्योहार? जानें इसका इतिहास और महत्व

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments