HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: पिंगलों में किरसाण महोत्सव का शगुन आंखरों के साथ आगाज

बागेश्वर: पिंगलों में किरसाण महोत्सव का शगुन आंखरों के साथ आगाज

👉 हितैषी संस्था द्वारा दो दिवसीय महोत्सव का आयोजन, रंगारंग प्रस्तुतियां

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: गरुड़ ब्लाक के न्याय पंचायत पिंगलों में हितैषी संस्था के तत्वावधान में 8वें किरसाण महोत्सव का रंगारंग आगाज पारंपरिक शगुन आंखरों के साथ हो गया है।महोत्सव का शुभारंभ मैगड़ीस्टेट की ग्राम प्रधान मुन्नी देवी व सामाजिक कार्यकर्ता कैप्टन मोहन सिंह बोरा ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि पहाड़ की खेती बचाने के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे। इस मौके पर महिलाओं से खेतीबाड़ी व पशुपालन पर विस्तृत चर्चा की गई।

राजकीय प्राथमिक विद्यालय मैगड़ीस्टेट में आयोजित दो दिवसीय किरसाण महोत्सव के प्रथम दिन महोत्सव का शुभारंभ करते हुए ग्राम प्रधान मुन्नी देवी व कैप्टन मोहन सिंह बोरा ने कहा कि पहाड़ में खेती व पशुपालन ही आर्थिकी का एकमात्र जरिया है।उन्होंने कहा कि खेती व पशुपालन को रोजगार से जोड़ना होगा, तभी पहाड़ से पलायन रुकेगा।इस मौके पर महिलाओं ने बंदरों व सुअरों की समस्या से निजात दिलाने के लिए ठोस उपाय खोजने को कहा। संस्था के सचिव डॉ. किशन राणा ने किरसाण महोत्सव के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर सिमखेत की महिलाओं ने पारंपरिक शगुन आखर गाए। लोक गायिका प्रेमा रावत ने लोकगीत गाकर लोगों की वाहवाही लूटी।

सांस्कृतिक टीम ने पहाड़ की महिलाओं पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गोमती वैली पब्लिक स्कूल, राइका मैगड़ीस्टेट, राप्रावि मैगड़ीस्टेट के बच्चों ने वंदना, स्वागत गीत व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। संचालन दीपक रावत ने किया। इस दौरान लक्ष्मण सिंह परिहार, दिनेश बिष्ट, दलीप किरमोलिया, आनंद रावत, विनोद बोरा, प्रदीप राणा आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments