HomeBreaking Newsउत्तराखंड : कोरोना कर्फ्यू के बाद पहली बार काठगोदाम डिपो की हुई...

उत्तराखंड : कोरोना कर्फ्यू के बाद पहली बार काठगोदाम डिपो की हुई 01 लाख 10 हजार की कमाई, बधाई दें या अफसोस जतायें !

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

कोरोना कर्फ्यू के बाद से पूर्व में 66 बसों का संचालन करने वाला काठगोदाम डिपो की लंबे समय से महज 20 गाड़ियां ही रूटों पर चल रही थीं, लेकिन आज पहली बार मैदानी व पर्वतीय जिलों में एक साथ चली 25 गाड़ियों के बाद कोरोना कर्फ्यू पीरियड में पहली बार डिपो ने एक दिन में 01 लाख 10 हजार की आय अर्जित की है।

देश भर में लगे कोरोना कर्फ्यू के बाद से लंबे रूटों की रोडवेज बस सेवा के लिए इससे बुरा दौर कोई नही हो सकता। उत्तराखंड परिवहन निगम आज जिस आर्थिक संकट के दौर से जूझ रहा है, ऐसी कभी कल्पना भी किसी ने नही की थी।

आपको बता दें क कोरोना कर्फ्यू के बाद से डिपो से करीब 20 बसों का संचालन प्रतिदिन हो रहा था और आय 50 से 80 हजार के लगभग हो रही थी, लेकिन आज काठगोदाम डिपो ने 25 बसों के संचालन के बाद 1 लाख 10 हजार की आय अर्जित की। जो कोरोना कर्फ्यू में अब तक कि सबसे अधिक आय है।

सामान्य दिनों में काठगोदाम डिपो की आय 66 बसों के संचालन के बाद 11 लाख के लगभग रहती थी, लेकिन कोरोना की मार ने इस डिपो की कमर तोड़ दी। इस डिपो से 9 गाड़ी पर्वतीय मार्ग और 16 गाड़ी मैदानी मार्गों पर संचालित हो रही हैं।

विगत 5 महीने से वेतन न मिलने से ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों का मनोबल टूट रहा है। काठगोदाम डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी डीएन जोशी का कहना है कि इस समय बसों का संचालन पर्वतीय मार्गों के अलावा मैदानी मार्गों के रुद्रपर, पुलभट्टा, धर्मपुर बार्डर तक किया जा रहा है। बार्डर खुलने के बाद आय में बढ़ोत्तरी होगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments