दिल्ली पुलिस में कार्यरत एक एसआई ने आज अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोल मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 31 वर्षीय राहुल सिंह के रूप में हुई है, जो यूपी के आगरा के रहने वाले थे।
यह घटना शुक्रवार को पांडेव नगर थाने में ही घटी। घटना के बाद से हर कोई हैरान है, क्योंकि आत्महत्या की कोई स्पष्ट वजह पता नही चल पा रही है। साल 2017 में उनकी तैनाती पांडव नगर थाने में हुई थी।
घटनाक्रम के अनुसार राहुल पुलिस स्टेशन की छत पर गये जहां उन्होंने खुद को गोली मार ली। उनके पास से कोई सुसाइड नोट नही मिलने से मामला और भी पेचीदा हो गया है।
फिलहाल पुलिस उनके परिजनों से पूछताछ कर रही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस पूछताछ जारी थी। सम्मभव है शनिवार को पुलिस के आला अधिकारी इस बारे में कोई बयान जारी करें।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।