HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : आरतोला में समाज सेवा संगठन के कार्यालय का शुभारम्भ, सुंदर...

अल्मोड़ा : आरतोला में समाज सेवा संगठन के कार्यालय का शुभारम्भ, सुंदर कांड का हुआ पाठ

हल्द्वानी स्मैक कांड क्राइम ब्रेकिंग

ससुराल जाने का था प्लान, पहुंच गए जेल! 2 सगे भाई और 1.85 करोड़ की स्मैक का पूरा सच...

नैनीताल पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार। देखिए कैसे पकड़े गए राजस्थान के ये दो शातिर भाई...

पूरा वीडियो यहाँ देखें (30 Sec)

अल्मोड़ा। समाज सेवा संगठन के आरतोला स्थित कार्यालय का शुभारंभ सुंदरकांड के साथ हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सदस्य जिला पंचायत खोला नन्दन सिंह नेगी (निक्कू) शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलन के साथ हुई। इस मौके पर गत दिवस श्रीराम मंदिर के अयोध्या में हुए शिलान्यास पर सभी लोगों को शुभकामना दी गई कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्रवासियों को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में समाज सेवा संगठन के अध्यक्ष मनीष सिंह नेगी, उपाध्यक्ष केदार बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य, मनोज गोस्वामी, बिशन भैसोड़ा, गोविंद लाल, कैलाश कुमार, ग्राम प्रधान कमल राणा, दान सिंह मेहता, नवीन जोशी, सुरेंद्र जोशी, नीरज प्रसाद, समाज सेवा संगठन के कार्यकर्ता ललित नेगी, जयप्रकाश भट्ट, पूरन नेगी, पंडित कमल भट्ट, रोहित भट्ट, मनोज नैल्वाल, बसंत चम्याल, कमल भट्ट, रोहित चम्याल, गोकुल अधिकारी, हिमांशु जोशी, गौरव नेगी, भानु मेर, दीपक पांडे, मनोज पांडे, दीपक भैसोड़ा समेत अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम में सैकड़ों लोग शामिल हुए। भजन कीर्तन मंडली में लोक गायक राज पूजा सुयाल तथा हिमांशु भट्ट ने अपनी टीम के साथ समां बांधा। कार्यक्रम के अंत में वृद्ध जागेश्वर, जागेश्वर, चामी, डंडेश्वर आदि स्थानों में करीब 15 चौड़ी पत्ती वाले पेड़ों को लगाया गया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments