HomeUttarakhandAlmoraलॉकडाउन के समय यह कैसा साक्षात्कार ? तिथि बदलो या कराओ ऑनलाइन,...

लॉकडाउन के समय यह कैसा साक्षात्कार ? तिथि बदलो या कराओ ऑनलाइन, धर्मनिरपेक्ष युवा मंच ने सौंपा ज्ञापन !

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

अल्मोड़ा। यहां मेडिकल कॉलेज में लॉक डाउन के दौरान 23 व 24 अप्रैल को विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए होने जा रहे साक्षात्कार को लेकर तमाम लोग असमंजस में हैं। धर्मनिरपेक्ष युवा मंच ने सरकार से इंटरव्यू की तारीख बदलने अथवा ऑनलाइन साक्षात्कार करवाने की मांग की है।
मंच ने प्रशासन को सौंपे गये ज्ञापन में सरकार से मांग की है कि विभिन्न समाचार पत्रों व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से प्राप्त जानकारी/विज्ञप्ति के अनुसार शोभन सिंह जीना सरकारी मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में 23 व 24 अप्रैल २०२० जिसका सन्दर्भ संख्या ९०३/जी ऍम सी/ ३४/संक्रामकरोग/महामारी/२०१९-२०२०/ अल्मोड़ा है, के तहत विभिन्न तकनिकी पदों के लिए साक्षात्कार होने हैं। उन्होंने कहा कि चूंकि कोरोना महामारी के कारण पूरे देश में लॉकडाउन की स्तिथि है। ऐसे में 23 व 24 अप्रैल को होने वाले साक्षात्कार में योग्य अभ्यर्थी कैसे पहुंच पाएंगे ? इसके अतिरिक्त पहाड़ के इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार जो उत्तराखंड वासी हैं जो कि बाहरी राज्यों या अल्मोड़ा नगर से बाहर नौकरी करते हैं या रहते हैं उनके लिए लॉक डाउन के कारण इस साक्षात्कार में शामिल होना संभव नहीं है। लेवल प्लेइंग फील्ड (अवसर की समानता) का ध्यान रखते हुए साक्षात्कार की उचित तिथि तय की जाए या ऑनलाइन साक्षात्कार की व्यवस्था की जाए। ज्ञापन देने वालो में विनय किरौला,विनोद मुस्युनी, मयंक पंत आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments