HomeCovid-19भीमताल न्यूज : पटरानी के प्रधान दयाकिशन को मिला कोरोना योद्धा सम्मान

भीमताल न्यूज : पटरानी के प्रधान दयाकिशन को मिला कोरोना योद्धा सम्मान

भीमताल। कोरोना काल मे लॉकडाउन अवधी में पटरानी व उसके आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों की जनता कि रक्षा के लिए हर ‘छोटी-बड़ी’ समस्या को लगातार सुलझाने में लगे रहने के लिए व उन समस्याओं को शासन-प्रशासन के सामने प्रमुखता से रखने के लिए ग्राम सभा के प्रधान दया किशन को देवभूमी जन सेवा संस्था ने कोरोना योद्धा सम्मान से नवाजा है।
उन्हें एक सम्मानपत्र देते हुए संस्था ने दयाकिशन के सुखी स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की है। ग्राम प्रधान दयाकिशन ने ‘कोरोना योद्धा सम्मान पत्र’ से नवाजे जाने के लिए “देवभूमी जन संस्था” के सभी पदाधिकारियों पूर्व अध्यक्ष संस्था व वर्तमान उपाध्यक्ष मनोज कुमार, अध्यक्ष प्रकाश सिंह, संरक्षक हिम्मत सिंह आदि का आभार जताया है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments